जिलाधिकारी ने कर—करेत्तर की ली बैठक
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में गुरूवार को कर-करेत्तर की बैठक कलेक्टरेट सभागार में हुई जहां वाणिज्य कर, आबकारी, स्टांप, परिवहन, बैंकिंग, विद्युत, वन विभाग, बांट—माप, मंडी नगर पंचायत आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो शासन द्वारा निर्धारित मासिक लक्ष्य दिया गया है, उसके अनुरुप वसूली कराएं तभी वार्षिक लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में ओवर लोड वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए। उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। विद्युत बकाया धनराशि वसूली के लिए उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर वसूली कराए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने भू राजस्व सम्बन्धी धारा 116, धारा 80, धारा 67,धारा 34, भू माफिया, आपदा प्रबंधन आदि बिंदुओं पर चर्चा किया। जिलाधिकारी ने आइजीआरएस मे अधिक पेंडिंग होने की स्थिति में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मऊ को कारण बताओ नोटिस जारी करने को निर्देशित किया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस देखते रहे। उन्होंने कहा कि इससे जनपद की रैकिंग खराब होती है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। किसी की पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। यह सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से संतुष्टि समाधान कलेक्टरेट में किया जाता है, उसी तरह आप लोग भी प्रत्येक तहसील में एक दिन निर्धारित कर संतुष्टि समाधान कराए। निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने वरासत के सम्बन्ध में कहा कि जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्राम पंचायत के चकरोड की सूची लेखपालों से बनवाए की कौन अतिक्रमण किया है। यह सूची मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से खंड विकास अधिकारी को दिया जाय जिसका निस्तारण हो सके। धारा 80 के अंतर्गत उन्होंने कहा कि इसका निस्तारण समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक पुराने केसों के सम्बन्ध में कहा कि लगातार डेट लगाकर सुनवाई कर निस्तारण कराए, पुराने केस नहीं रहनी चाहिए। भू माफिया के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि चिन्हित कर उनकी सूची बनाएं जो अतिक्रमण किए हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि जो केस आती है, उसका सत्यापन कराकर समय से निस्तारण कराए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा, मानिकपुर पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, मोहम्मद जसीम अहमद, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त स्टांप राम सुंदर यादव, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक इण्डियन बैंक अनुराग शर्मा, उपायुक्त वाणिज्यिकर विजय सोनी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












