963182
मालूम हो कि 18 अप्रैल को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में के0डी0सी0 तथा कृषि भवन रोड के मध्य समय रात्रि 20 बजे एक ई-रिक्शा पर सवार महिला से मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीनकर भाग गये थे। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में वादिनी रेनू सिंह पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी सूफीपुरा थाना कोतवाली देहात की तहरीरी सूचना पर धारा 304(2) बी.एन.एस. थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में धारा 317(2), 249 B.N.S. की बढ़ोत्तरी की गयी। बुधवार को निम्नलिखित पुलिस बल द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तगणों को शिवनगर क्रासिंग ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।





