उसने सभी श्रमिक पदाधिकारियों की सुरक्षा की भी मांग की है। मालूम हो कि क्षेत्र के गांव दिलमनपुर निवासी पवन मिश्र ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, उनका कहना है कि वह एनटीपीसी श्रमिक संगठन के पदाधिकारी है। ठेकेदार श्रमिकों से उनकी मजदूरी में हिस्सा वापस ले लेते है जिसके विरुद्ध वह आंदोलन कर रहे है। इसी मामले को लेकर एनटीपीसी के एक ठेकेदार ने उन्हें फोन करके धमकी दी है। उनका कहना है कि उनके अन्य साथियों को भी धमकाया गया है। उन्होंने मामले में कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उन्होंने सभी श्रमिक पदाधिकारियों की सुरक्षा और आरोपित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच और कार्रवाई के लिए एनटीपीसी चौकी प्रभारी को प्रकरण संदर्भित किया गया है।





