HomeTrendingबेमौसम बरसात व ओले से फसल क्षतिग्रस्त होने पर 72 घण्टे के...

बेमौसम बरसात व ओले से फसल क्षतिग्रस्त होने पर 72 घण्टे के अन्दर करें सूचित

  • बेमौसम बरसात व ओले से फसल क्षतिग्रस्त होने पर 72 घण्टे के अन्दर करें सूचित

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2026 सत्र के दौरान गेहूं, सरसों फसलें अधिसूचित की गई हैं। प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने फसल बीमा में बीमित किसानों से अपील किया कि यदि उनकी फसल प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई है तो वे अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर अनिवार्य रूप से दर्ज करायें। टोल फ्री नंबर पर प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभावित किसानों के खेत का सर्वे कर नियमानुसार फसल क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। जनपद में फसल बीमा हेतु यूनिवर्सल सैम्पू जनरल इंश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है। यदि कोई कृषक को टोल फ्री नंबर पर समस्या आती है तो अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर फसल क्षति की सूचना दे सकते है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read