प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सख्त
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए सख्त नियम लागू करने की मांग की है बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों द्वारा हर साल नई किताबें अनिवार्य करना अभिभावकों के लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल तय दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं जिससे कीमतों में पारदर्शिता नहीं रहती और मनमाने दाम वसूले जाते हैं। एसोसिएशन ने मांग किया कि किताबों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट और सख्त नियम बनाए जाएं। साथ ही हर वर्ष नई किताबें लागू करने की परंपरा पर रोक लगाई जाय, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और पुरानी किताबों का भी उपयोग हो सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दिया कि यदि इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाये गये तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



