HomeTrendingनिर्माण कार्य में विलम्ब करने पर कार्यदार्यवाही संस्था से वसूला जायेगा जुर्माना

निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर कार्यदार्यवाही संस्था से वसूला जायेगा जुर्माना

  • निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर कार्यदार्यवाही संस्था से वसूला जायेगा जुर्माना

  • नगर आयुक्त का रूख कड़ा, अनुरक्षण पर खर्च बढ़ाने का लिया निर्णय

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नगर निगम से जुड़े निर्माण कार्य में विलंब करने वाली कार्यदाई संस्थाओं पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्माण कार्य में एक माह से अधिक विलंब करने वाली एजेंसी से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। प्रतिदिन के हिसाब से कार्यदाई संस्थाओं से जुर्माना वसूला जाए। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो संस्था को काली सूची में डाल दिया जाय। वह नगर निगम कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ समन शुल्क की वसूली को अपर्याप्त बताते हुए प्रवर्तन दल के प्रभारी को पत्र लिखने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया। बीते वर्ष प्रवर्तन दल ने 2.20 लाख रुपये समन शुल्क की वसूली की गई है जबकि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियानमें 11 लाख रुपये कर के रूप में प्राप्त हुए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान आर्य मंदिर चौक के पास से हटाई गई अवैध प्लाटिंग पर पार्किंग बनवाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महापौर ने भवन, सड़क, नाली सहित अन्य संपत्तियों के अनुरक्षण पर खर्च की जाने वाली धनराशि को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्कों के रख—रखाव के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने तथा खुले बाजार को विकसित करने के लिए रेलिंग लगाने, जल निकासी एवं सफाई की सुविधा सुनिश्चित कराने, कूड़ादान रखवाने के साथ ही परिसंपत्तियों के रख—रखाव पर आवश्यक धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया। बैठक में दुकानों का किराया रिवाइज करन, नगर निगम की संपत्तियों का चिह्नीकरण करने के लिए अभियान चलाने एवं संपत्ति रजिस्टर को अपडेट करने की आवश्यकता जताई गई।
समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, सहायक नगर गुरु प्रसाद पांडेय, सहायक अभियंता निर्माण राजपति यादव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read