मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार
आकाशदीप
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अखण्ड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना मदनापुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस के अनुसार वकार अहमद थानाध्यक्ष मदनापुर के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा जलालाबाद हाईवे के किनारे श्रीराम कोल्ड स्टोर के सामने पाले सरदार के बन्द ढाबे से पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी की योजना बनाते 25000 रूपये के इनामी बदमाश लल्लन को उसके साथी छोटे लल्ला सहित गिरफ्तार किया गया। धारा 307/401 भादंवि व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम लल्लन एवं धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम छोटे लल्ला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त लल्लन जनपद का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के ऊपर हत्या प्रयास, चोरी आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त लल्लन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त छोटे लल्ला पुत्र छुटकुन्नू उर्फ छोटे लाल जनपद हरदोई का रहने वाला है तथा इसके विरूद्ध भी थाना पर हत्या का प्रयास में अभियोग पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













