आजाद अधिकार सेना ने प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
तेजस टूडे ब्यूरो
धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। आजाद अधिकार सेना शाहजहाँपुर ने पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारी विमलेश वर्मा के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के क्रम में जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और साहस के लिए उनका सार्वजनिक वंदन और अभिनंदन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को प्रत्यावेदन भेजा।
प्रत्यावेदन में कहा गया कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगातार मीडिया ब्रीफिंग कर देश की जनता को तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी लेकिन अभी कई बिंदुओं पर स्थित अस्पष्ट है। इनमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नागरिकों, सैन्य सेवाओं तथा नागरिक सेवाओं के लोगों के हताहत होने और इस संबंध में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा की गई सहायता के विवरण के साथ भारत के किसी नागरिक के पाकिस्तान में युद्ध बंदी बनने या नहीं बनने से संबंधित तथ्य शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय सेना के महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण, विमान आदि के नष्ट होने तथा पाकिस्तान को जिन बिंदुओं पर क्षति पहुंची है, उससे संबंधित स्थिति तथा यह सैन्य कार्रवाई देश के लिए कितने लाभप्रद रही है, इससे जुड़ी स्थिति को स्पष्ट किया जाना शामिल है। आजाद अधिकार सेना ने प्रधानमंत्री से देश की एकता, अखंडता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए एक श्वेत पत्र के माध्यम से यथासंभव अधिकाधिक जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विमलेश वर्मा, वरुण कुमार, सुधीर कुमार, अर्जुन कुमार, शक्तिमान राजपूत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









