HomeShahjahanpurमंत्री सुरेश खन्ना ने आईटीआई में वितरित किया टैबलेट

मंत्री सुरेश खन्ना ने आईटीआई में वितरित किया टैबलेट

मंत्री सुरेश खन्ना ने आईटीआई में वितरित किया टैबलेट

तेजस टूडे ब्यूरो
धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं में तकनीकी विकास हेतु स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत प्रदान किया जा रहे नि:शुल्क टैबलेट के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजा में प्रशिक्ष्ठियों को निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के सभागार में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सुरेश खन्ना ने दीप प्रज्वलित करते हुये वंदना के साथ में किया। रोजा आईटीआई के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम बुकें देते हुए व प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करके राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजा के प्रशिक्षार्थी पिंकी, निशि शुक्ला रानी मुकुल सिंह पवन कुमार, अजय कुमार सहित 242 एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जलालाबाद के प्रशिक्षार्थी प्रिया पांडेय, आशीष पांडेय सहित 13 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य प्रदान किया।
मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के उद्देश्य प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को टैबलेट स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहे हैं जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा ग्रहण करने में और ज्यादा सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने अजीम प्रेमजी एवं नारायण मूर्ति जैसे तकनीकी के कुशल महानुभावों के उदाहरण देते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने पर बल दिया। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश में 150 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उन्नयन किए जाने हेतु बनाये गये। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रशिक्षार्थियों कर्मचारी एवं समस्त आगंतुकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह एवं संचालन राजीव सिंह व संजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम के संपादन में सोमेंद्र कुमार प्रभारी कार्यदेशक, ब्रह्मपाल, कृष्ण कुमार, प्रशांत कुमार, दुर्गेश राय, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read