विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
963146
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के दिन लाट साहब का जुलूस कोतवाली से निकला परंतु इस वर्ष पुलिस द्वारा जुलूस में सम्मिलित तथा आस—पास रंग डाल रहे हिंदू जनमानस के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए मालखाना मोड़, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज व खिरनी बाग चौराहे पर लाठीचार्ज किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पुलिस के उक्त कृत्य की निंदा करता है। साथ ही मांग करता है कि लाट साहब के जुलूस में शामिल आम जनमानस पर षडयंत्रपूर्वक हुए लाठी चार्ज में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय। जनपद में सैकड़ों वर्षों से लाट साहब का जुलूस निकलता है। किसी भी सरकार में किसी भी वर्ष आज तक हिंदू जनमानस पर लाट साहब के जुलूस में लाठीचार्ज नहीं हुआ, इसलिए इस गम्भीर घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय कि भविष्य में लाट साहब के जुलूस में इस प्रकार की निंदनीय घटना की पुनरावृत्ति न हो। लाट साहब के जुलूस में हिंदू जनमानस पर पुलिस द्वारा निर्दयतापूर्ण हुए लाठीचार्ज में घायल व्यक्तियों व क्षतिग्रस्त वाहनों से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाय।





