Jaunpur News : विश्व महिला दिवस पर महाविद्यालय में हुये विविध कार्यक्रम

Jaunpur News : विश्व महिला दिवस पर महाविद्यालय में हुये विविध कार्यक्रम

अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. पुष्पा सिंह सहकारी पीजी कालेज मिहरावां की एसोसिएट प्रोफेसर ने कहा कि आज महिलाओं में आत्म विश्वास इतना बढ़ गया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। इसकी वजह महिलाओं में शिक्षा का होना है। पुरुष और स्त्री साथ साथ चलेंगे। एक दूसरे का सम्मान करेंगे। शिक्षा से ही समानता आयेगी। महिलाओं के विकास में पुरुषों का बड़ा योगदान होता है।

विशिष्ट अतिथि डा. सुधा सिंह हिंदी विभागाध्यक्ष राज डिग्री कालेज ने कहा कि महिलाएं शक्ति की अवतार हैं। महिलाओं व बच्चियों को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। महिलाएं चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की ओर लगातार बढ़ रही हैं। पुरुष को भी महिलाओं का साथ देना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण देते हुए डा. निधि सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता प्राचार्य डा. रूबी राय तथा संचालन अनिल अस्थाना ने किया। इस मौके पर राहुल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. सदानंद सिंह, डा. ज्योति सिंह, डा. निधि उपाध्याय, विवेक यादव, सारिका दुबे, जिज्ञासा शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat