भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा
963325
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
धीरू शुक्ला/आरएल पाण्डेय
शाहजहांपुर। आराध्य भगवान परशुराम वंशज के अनुयायी सर्व ब्राह्मण संगठनों द्वारा संगठित होकर अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर जिला स्तर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन समाज में जागृत व उत्साहवर्धन हेतु किया गया। शाहजहांपुर जिला स्तर पर डॉ विजय पाठक जितेंद्र तिवारी, हरिशरण बाजपेई, श्रीदत्त शुक्ला ब्लॉक प्रमुख कांट, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, कौशल किशोर, अवधेश दीक्षित, विश्वदीप, रवि मिश्रा, असित पाठक आदि ने संयोजक की भूमिका निभाई।
बहन कनुप्रिया की अध्यक्षता के अंतर्गत दिशा व निर्देशन के अनुसार डा. संजय अवस्थी, गौरव शुक्ला एडवोकेट, विकास मिश्रा, विमलेश दीक्षित, गौरव शुक्ला, अनिल तिवारी, चैतन्य मिश्रा सहित अन्य सभी संभ्रांत जनों के सहयोग से सैकड़ों की संख्या में हर्षोल्लास के साथ परशुराम धाम से सीता मठिया चौक घंटाघर बहादुरगंज सदर बाजार होती हुई यात्रा विश्वनाथ मंदिर पर संपन्न हुई। अनेक जगहों पर यात्रा का स्वागत फूलवर्षा करते हुये जलपान कराकर भव्य स्वागत किया गया। गांधी भवन में परम पूज्य अंतर्राष्ट्रीय संत प्रशांत प्रभु जी महाराज द्वारा ओजस्वी प्रवचन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।