ग्रामीण बैंक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। जनपद के गिलौला ब्लॉक के ग्राम रमवापुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पूर्व नाम आर्यावर्त बैंक की शाखा चिचड़ी द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सहायक प्रबंधक आस्था श्रीवास्तव, एफएलसी सौरभ सिंह एवं बैंक मित्र गिरीश चन्द्र उपस्थित रहे। चौपाल में बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और उत्पादों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सहायक प्रबंधक आस्था श्रीवास्तव ने बैंक की त्रृण योजनाएं बचत खाते किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आत्मनिर्भर भारत योजनाओं सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। एफएलसी सौरभ सिंह ने वित्तीय साक्षरता पर चर्चा करते हुए ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं को अवगत कराया जिस पर अधिकारियों ने समस्याओं को जल्द ही निराकरण कराने की बात कही। चौपाल में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



































































































































