ससुराल की प्रताड़ना से मायके में फांसी लगाने के मामले में वांछितों की अभी तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी
छतोह ब्लाक के विशेषरपुर गांव का है मामला, प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं आरोपी
अनुभव शुक्ला
नसीराबाद, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित विशेषरपुर गांव की एक युवती ने दहेज लोभियों की प्रताड़ना व ससुराली जनों द्वारा जबरन गर्भपात कराने से आहत होकर बीते 28 जून को मौत को गले लगा लिया था जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर देकर प्रतापगढ़ जिले के बंशा मजरे कुम्भी अइमा उदयपुर थाना क्षेत्र के निवासी मृतका के ससुराल जनों पर नसीराबाद थाना में धारा 306, 313, 498 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था किंतु नसीराबाद पुलिस द्वारा गैरजनपद निवासी अभियुक्तों के घर दबिश देने की बात तो सामने आ रही है किंतु अब तक दहेज लोभियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक युवती के परिजन इस कदर आहत हैं कि वो न्याय के लिए लगातार उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।
दरअसल पूरा मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव का है जहां निवासी दुखछोर की पुत्री शिवानी की शादी बीती 22 अप्रैल 2022 को प्रतापगढ़ जिले के बंशा मजरे कुम्भी अइमा उदयपुर थाना क्षेत्र के निवासी विष्णु के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में मृतका शिवानी को ससुरालजनों द्वारा कूलर, फ्रिज सहित दहेज में अन्य सामान न देने को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा और तो और कुछ दिनों बाद शिवानी के भ्रूण शिशु को भी दहेज लोभियों ने नहीं बख्शा और दवा देकर मृतका शिवानी का गर्भपात करवा दिया।
इतना ही नहीं, गर्भपात से गंभीर होने पर मृतका शिवानी को बहाने से ससुरालनों ने छतोह ब्लाक के विशेषरपुर स्थित मायके में छोड़ कर चले गए जहां पर मृतका शिवानी के परिजनों ने बताया कि कई दिनों तक इलाज करवाएं जिससे आहत होकर शिवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले में तहरीर के आधार पर ससुराल जनों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा भले ही पंजीकृत किया गया किंतु जिस तरह से बेखौफ ढंग से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उससे कहीं न कहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि दहेज लोभियों की मांग को पूरी न कर पाने वाले एक गरीब घर की मृतका बेटी के परिजनों को न्याय मिल पाना मील का पत्थर साबित हो चुका है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नसीबाद पुलिस हाथ पैर भले ही मार रही है किंतु गिरफ्तारी कब होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। थक-हार कर मृतका के परिजन उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















