मानव जीवन में पेड़ों का अहम योगदान
गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। सभी लोग कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। पौधरोपण अभियान में सभी को आगे आकर पेड़ लगाना चाहिए। उक्त विचार ग्राम पंचायत भयारा में वृक्षारोपण अभियान के तहत पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सांसद तनुज पुनिया, विधायक गौरव रावत, धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी महली, पूर्व एमएलसी राजेश यादव ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, प्रदेश सचिव डॉक्टर विकास यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हाफिज भारती, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रधान शरीफ कुरैशी, कामिल अली, कय्यूम प्रधान, वैश्य महासभा के अध्यक्ष दिनेश वैश्य, अप प्रभागीय वन अधिकारी वरुण प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अवनीश द्विवेदी, वन दरोगा दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














