HomeTrendingस्वास्थ्य शिविर में 252 लोगों की हुई जांच, 71 जरूरतमन्दों को बांटे...

स्वास्थ्य शिविर में 252 लोगों की हुई जांच, 71 जरूरतमन्दों को बांटे गये चश्मे

  • स्वास्थ्य शिविर में 252 लोगों की हुई जांच, 71 जरूरतमन्दों को बांटे गये चश्मे

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर, न्यू लिंक रोड स्थित जनसंपर्क कार्यालय में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में 252 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 71 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मरीजों को दवाइयां देने के साथ डॉक्टरों ने उचित परामर्श भी दिया। कैंप के आयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस.एम. खान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, आंख, नाक, कान, गला, दांत, हृदय और डायबिटीज से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। केयरवेल डायग्नोस्टिक्स, मुंबई शाखा के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। वहीं आंखों की जांच के बाद 71 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। आयोजकों के अनुसार कैंप का उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना था।

 

 

 

 

 

Must Read