अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
अजय कुमार
रोहतास (बिहार)। स्थानीय थाने की पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्रों में ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक तथा ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसमें पुलिस के करवाई के दौरान बालू लदे बड़े वाहनों के पास से चालान नहीं होने तथा ओवरलोडेड बालू लदे होने के कारण पुलिस वाहनों को जप्त कर रही है। वही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को गश्ती के दौरान कोचस पुलिस ने अवैध ओभर लोड बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
वहीं चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि मांर्निंग गश्ती के दौरान पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन का स्वराज ट्रैक्टर को बगैर चालान के ओभर लोड बालू जब्त कर लिया। वहीं ट्रैक्टर चालक 23 वर्षीय सुमन कुमार पिता स्व. दशरथ सिंह ग्राम बलथरी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













