ओलंपियाड परीक्षा में सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड के दानगंज क्षेत्र के उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल ढेरही में आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में 12वीं तक छात्र भाग लिये।विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण चौबे ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड में मेधावी छात्रों को उनके केरियर के तैयारी का प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है।
कोरोना काल के बाद चार साल बाद आफ लाइन हो रही परीक्षा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छात्रा स्नेहलता सिंह ने परीक्षा के बाद बताया कि पेपर काफी अच्छा था और बोर्ड परीक्षा के हिसाब से था। मनीष कुमार, सौरभ, सौरय चौबे, नाव्या चौबे, आयुषी पाल, सृष्टि सोनी, आंचल आदि छात्र में कहा की कोरोना काल में आयोजित परीक्षा हर साल होने से हमे काफी फायदा देगा। परीक्षा में संतोष सिंह, रामेश्वर गिरि, मनोज पाण्डेय, अशिता सिंह, विनिता शर्मा ने योगदान दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











