HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छप्पर में लगी आग से पशु झुलसा, गृहस्थी का...

JAUNPUR NEWS : छप्पर में लगी आग से पशु झुलसा, गृहस्थी का सामान राख

JAUNPUR NEWS : छप्पर में लगी आग से पशु झुलसा, गृहस्थी का सामान राख

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में छप्पर में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से एक पड़िया झुलस गयी।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मातिबर पुत्र राम अचल के दरवाजे पर बने छप्पर में रबिवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। परिवार के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे मौके पर पहुंच गये और तात्कालिक सहयोग करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के घटना एवं उससे हुई क्षति की सूचना दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read