तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर का परंपरागत जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रविवार की देर शाम शहीदी चौक स्थित जलसागाह से निकाला गया। सर्वप्रथम जुलूस अंजुमन एजाजुल उलूम, पोटरिया, शेरपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नातिया कलाम प्रस्तुत कर किया गया। जुलूस धीरे-धीरे चौराहे की तरफ देर शाम बढ़ा। लोग नातिया कलाम प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे तथा अखाड़ा भुलई शाह, रौनके इस्लाम के कुशल खिलाड़ी अपने फन का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
जुलूस देर रात जलसागाह पहुंचकर जलसे में परिवर्तित हो गया। जलसे का आरम्भ कुराने पाक की तिलावत से कारी जलालुद्दीन द्वारा प्रस्तुत कर किया गया। जलसे में जलसे में मौलाना बदरुद्दीन मिस्बाही व मुफ़्ती अवैस अहमद मिस्बाही ने तकरीर करके सीरत का बयान किया। जुलूस का संचालन मोहम्मद सरफराज तथा कार्यक्रम का संचालन सैय्यद ताहिर ने किया।
इस दौरान नगर के मेन रोड पुरानी बाजार की एक दर्जन सजावट कमेटी अंजुमन गुलामोन असरफ, अब्बासिया आदि द्वारा सजाया गया था। जुलूस के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा चूने का छिड़काव, साफ-सफाई कराई गई थी। वहीं जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष रामाश्रय राय व कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस चक्रमण करती रही। इस अवसर पर कुणाल गौरव उपजिलाधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी शाहगंज सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।