झोपड़ी में लगी भीषण आग, गाय की हुई मौत, दूसरी झुलसी
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दियूरी में खेत में बनी एक झोपड़ी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर एक गाय की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। क्षेत्र के गांव दियूरी में खेत में बनी एक झोपड़ी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर एक गाय की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही झोपड़ी में बंधी दो अन्य गायें लापता हैं। इस भीषण आग में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया है। घटना थाना गजरौला की रिछोला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव दियूरी में रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महेश ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झोपड़ी में आग लगाए जाने का अंदेशा जताया है। आग इतनी भीषण थी कि उसमें बंधी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। दो गाय आग की चपेट में आने के बाद वहां से चली गईं जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है।
पीड़ित ने पुलिस से की कार्यवाही एवं मुआवजे की मांग
पीड़ित ने रिछोला चौकी प्रभारी को तहरीर देकर घटना की जांच कराने, मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
आग लगाये जाने के आरोप की जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।











