बाल दिवस पर मेले का हुआ आयोजन
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। महुलानी के लालाजोत स्थित एक्सीलेंट एकेडमी में बाल दिवस पर विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न खेल व स्टाल लगाये गये जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुप्त उठाया। विद्यालय के प्रबंधक हरिकरण ने जवाहर लाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व केक काटकर उनके जन्मदिवस को मनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय चौरसिया, महेंद्र प्रसाद, चित्रवेश, सूर्य लाल जायसवाल, गोपी नाथ, संदीप प्रजापति, अजय मौर्या, आलोक, संदीप श्रीवास्तव, सतीश मौर्या, रीमा, पूजा, गीता, गुड़िया, नाजिया, मानसी, अनु, प्रेमलता, प्रियंका, अस्मिता, नाजिया, पुष्पा, किरन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।











