HomeTrendingबुंदेलखण्ड की धरती पर महिला सशक्तिकरण की नयी इबारत लिख रहीं बांदा...

बुंदेलखण्ड की धरती पर महिला सशक्तिकरण की नयी इबारत लिख रहीं बांदा की लीलावती

  • बुंदेलखण्ड की धरती पर महिला सशक्तिकरण की नयी इबारत लिख रहीं बांदा की लीलावती

  • योगी सरकार की नीतियों एवं मिशन शक्ति से मिला सम्बल

  • प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न के प्रसंस्करण से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। बुंदेलखंड की वीर बेटियां आज केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में भी अपने परिश्रम और नये कार्यों से स्वावलंबन का नया इतिहास रच रही हैं। प्रदेश में मनाए जा रहे वीरांगना सप्ताह पर जिले के ग्राम पचुल्ला की प्रगतिशील महिला किसान लीलावती देवी नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं ने लीलावती जैसे ग्रामीण अंचल के हजारों चेहरों को नई पहचान दी है।
योगी सरकार द्वारा बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती और श्श्री अन्नश् को बढ़ावा देने के संकल्प को लीलावती ने धरातल पर साकार किया है। वह एक नवयुवक किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) का संचालन कर रही हैं। इस संगठन के माध्यम से न केवल रासायनिक खादों से मुक्त प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और पैकेजिंग भी की जा रही है। उनके एफपीओ द्वारा तैयार देशी अरहर की दाल, श्री अन्न उत्पाद और बुंदेलखंड का प्रसिद्ध कठिया गेहूं का दलिया आज बाजार में अपनी शुद्धता के लिए पहचाना जा रहा है।
लीलावती के इस काम को देखते हुए हाल ही में अक्टूबर के महीने मे कानपुर में आयोजित संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि उद्यमी के रूप में भी सशक्त किया जा रहा है। लीलावती अपनी इस सफलता का श्रेय योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों, एफपीओ प्रोत्साहन योजना और श्मिशन शक्तिश् अभियान को देती हैं।
उनका मानना है कि सरकार से मिली तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और बाजार की उपलब्धता के कारण ही आज गांव की महिलाएं घर की दहलीज से निकलकर सफल कृषि उद्यमी बन पा रही हैं। वीरांगना सप्ताह पर लीलावती की यह सफलता क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है जो यह संदेश देती है कि यदि सरकार का सहयोग और नारी का दृढ़ संकल्प मिल जाए तो बुंदेलखंड की बंजर भूमि भी सोना उगल सकती है।

 

 

 

 

Must Read