शिक्षा की बुनियाद ही ईमानदारी से विकास को गति देती हैः उमेश चन्द्र
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। श्रीराम दुबे शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय सुल्तानपुर दसाव कड़सरा मदियापार बुढ़नपुर में विद्यालय के डायरेक्टर उमेश चंद्र दुबे अभिभावकों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की लोकप्रियता शिक्षण की सारी प्रक्रिया कुशल एवं योग्य शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन की सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है।
उनके भविष्य को ध्यान में रखकर कई तरह की दूरगामी सोच भी रखी गई है जिसमें अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की सुविधा, प्रैक्टिकल विषयों के लिए प्रयोगशाला की पूरी व्यवस्था की गई है। हास्टल एवं मेस की सुविधा दूर-दराज से आये शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं यहां की व्यवस्था से भी काफी प्रभावित रहते हैं। यही कारण है कि एडमिशन में कोई दिक्कत नहीं होती है। यह एक अच्छी बात है कि यहां पर सभी वर्गों को छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध रहती है। विद्यालय के डायरेक्टर ने बताया कि इस विद्यालय पर आवागमन कई रास्ते उपलब्ध है जिसमें मदिया पार बाजार से पश्चिम 3 किलोमीटर गौरी गांव से थोड़ा आगे भेदौरा बढ़ने पर यह विद्यालय मेन रोड पर ही दिखाई देता है। इसकी शुरुआत 2012 में ही हो गई थी लेकिन प्रथम बैच 2015-16 में शुरू हुआ और जब विद्यालय प्रगति पर चलने लगा तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही कारण है कि पिछले समय 69000 की भर्ती में इसी विद्यालय से 21 छात्रों को शिक्षण सेवा में लाभ देने का मौका मिल गया, इसलिए इसी विद्यालय को उत्कृष्ट सम्मान दिया गया। विद्यालय के डायरेक्टर ने बताया कि जो लोग जिम्मेदारी व ईमानदारी से शिक्षा की व्यवस्था को हासिल करते हैं, उनका विकास ही निश्चित रूप से ईमानदारी की मजबूत नींव पैदा करता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















