Homeहापुड़शहीद भगत सिंह की जयंती पर जेएमएस में हुआ कवि सम्मेलन का...

शहीद भगत सिंह की जयंती पर जेएमएस में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

शहीद भगत सिंह की जयंती पर जेएमएस में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

अनिल कश्यप
हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हिंदी भाषा पखवाड़े के अंतर्गत शहीद भगत सिंह की जयंती पर बुधवार को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कॉलेज के चेयरमैन राकेश सिंघल, सेक्रेटरी हिमांशु सिंघल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष सिंघल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया तथा संयुक्त रूप से छात्रों को इस प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा जोड़ने का भरोसा दिलाया। अंत में कॉलेज की प्रवक्ता शाहवार ने सभी अतिथियों तथा छात्रों का आभार व्यक्त किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ अशोक मैत्रे ने तथा अपने काव्य पाठ से सभी छात्रों को प्रेरित किया।

इस अबसर पर अशोक मैत्रेय, अनिल वाजपेई, अवनीत सिंह समर्थ, स्वदेश यादव, मधुकर मोनू त्यागी, विकास, विजय सिंह आदि कवियों ने अपनी कविताओं से कॉलेज के शिक्षकों, स्टाफ तथा छात्रों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर न्यूमेक्स केमिकल के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बाल मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी, डॉ अतर सिंह (प्रधानचार्य मिशन स्कूल) राम किशोर त्यागी (चेयरमैन एम एस हेरिटेज) विकास तेओतिया (चेयरमैन विकास ग्लोबल) अश्वनी त्यागी (चेयरमैन सर्वोदय विद्यालय) आर्यन त्यागी, निपेंद्र राणा (सनातन परमार्थ ट्रस्ट) से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read