हिन्दी भारत की एकता और अखण्डता का प्रतीक: प्रो. प्रदीप कुमार
श्रवण सिंह
कैमूर भभुआ (बिहार)। सकलडीहा पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप पांडेय ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता की पहचान हिंदी ही है। यह भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीयों की आत्मा है। वहीं दूसरे वक्ता के रूप में डाक्टर जितेंद्र यादव व डॉ. दयानिधि यादव ने संयुक्त रूप में कहा कि हिंदी भाषा नहीं अभिव्यक्ति है। यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है। प्रो. उदयशंकर झा ने कहा कि हिंदी भारत की बिंदी नहीं, बल्कि हिंदी भारत के लोगों का कंठहार है जिस पर हम सभी को गर्व है। इस दौरान . प्रमोद पांडेय ने मधुर काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन यज्ञनाथ पाण्डेय ने किया। इस मौके पर सरिता यादव, अजय यादव, भोजू राम, विनय राय सहित महाविद्यालय के अध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










