HomeVaranasiप्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर आती है:...

प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर आती है: विनोद कुमार

प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर आती है: विनोद कुमार

स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती इण्टर कालेज के बच्चों ने समर कैम्प के समापन पर लगायी विज्ञान प्रदर्शनी
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय गोविंदपुर रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल की देख—रेख में शनिवार को डॉ हरेंद्र राय (उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) की अध्यक्षता में आयोजित समर कैंप के समापन कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि विनोद राय अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं विशिष्ट अतिथि अवध किशोर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह, प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश सिंह ने की।
मुख्य सहित विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए ज्ञानवर्धक विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही छात्रों के जीवन में सफलता हेतु मूल मंत्र दिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल ने कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बृजनाथ सिंह व धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल प्रधानाचार्य ने किया। इस अवसर पर संदीप सिंह, गौरव सिंह, संजय प्रियदर्शी, जय प्रकाश सिंह, गुलाब सिंह, नागेंद्र सिंह, भरत विश्वकर्मा, राजेश सिंह, सत्येंद्र मिश्रा सहित विभिन्न कालेज के प्रधानाचार्य, कॉलेज के अध्यापिका, अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read