शत—प्रतिशत मतदान राष्ट्र उत्थान के लिये आवश्यक: विपुल कुमार

शत—प्रतिशत मतदान राष्ट्र उत्थान के लिये आवश्यक: विपुल कुमार

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ लिया। साथ ही उन्होंने अपने परिवारजनों, मित्रों, परिचितों एवं रिश्तेदारों का भी शत—प्रतिशत मतदान कराने का भी संकल्प लिया। डॉ मनोज तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, प्रदेश की प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट एवं सोशल एक्टिविस्ट डॉ रितु गर्ग, कॉलेज के प्रधानाचार्य विपुल कुमार, मनीष सिंह क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, वाराणसी मंडल ने संयुक्त रूप से छात्रों को शत—प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया।
इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ रितु गर्ग ने कहा कि अच्छे सरकार के चुनाव के लिए मत प्रतिशत अधिक होना आवश्यक है, इसलिए खुद अवश्य मतदान करें। अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। डॉ मनोज तिवारी ने छात्रों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य हेतु प्रेरित करते हुए शत—प्रतिशत मतदान हेतु प्रयास करने व कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि अपने निजी कार्य को छोड़कर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करना सबसे पुनीत कार्य है। प्रधानाचार्य विपुल कुमार ने छात्रों को पढ़ाई के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदित किया तथा राष्ट्र पर्व मतदान को सफल बनाने का आह्वान किया। मनीष सिंह ने उन्हें एचआईवी/एड्स के कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम प्रभारी अनंत त्रिपाठी व व्यवस्था में सहयोग गुलाब चंद कुशवाहा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA