HomeGhazipurहीरोइन तस्कर की 3.70 करोड़ की सम्पत्ति हुई कुर्क

हीरोइन तस्कर की 3.70 करोड़ की सम्पत्ति हुई कुर्क

हीरोइन तस्कर की 3.70 करोड़ की सम्पत्ति हुई कुर्क

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। प्रशासन की ओर से मादक पदार्थ माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक और बड़ी कार्ररवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने सदर कोतवाली क्षेत्र के बवेड़ी गांव के एक हेरोइन तस्कर की चल-अचल तथा बेनामी मिला कर करीब तीन करोड़ 60 लाख की संपति को कुर्क कर लिया। इसके पहले वहां ढोल बजा कर मुनादी भी की गई। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है जिससे उनकी नींद हराम हो गई है।

अभी 4 जून को जमानियां थाना के सब्बलपुर कला निवासी हेरोइन तस्कर राजू यादव की दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निरहू का पुरा और भक्सी स्थित दो करोड़ 53 लाख 7 हजार की भूमि कुर्क किया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से माफियाओँ में हड़कंप मचा हुआ है। गाजीपुर सदर के क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी निवासी जैनेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना की बेनामी तथा चल अचल संपति को कुर्क किया गया है। उसके खिलाफ सदर कोतावाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमें में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने धारा 14 (1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया कि इस कार्ररवाई में तीन भू सम्पत्ति और दो लग्जरी वाहनों को कुर्क किया गया। कुर्क सम्पत्ति का मूल्य करीब तीन करोड़ 60 लाख रुपए है। सीओ ने बताया कि ढाई साल में अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 102 करोड़ की कुर्की की गई है तथा 109 करोड़ की अवैध सम्पत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। कुर्की की कार्रवाई के समय मौके पर उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा, कोतवाल विमलेश मौर्या, तहसीलदार अभिषेक कुमार समेत भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read