Homeबांदाअधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

रूपा गोयल
बांदा। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बर काउंसिल के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला किया दहन। प्रदेश सरकार पर अधिवक्ताओं के साथ सौतेला बिहार किए जाने का आरोप लगाया। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर मालती चार्ज के विरोध में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व घायल अधिवक्ताओं के मुआवजा हुआ अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बर काउंसिल के वहां पर अधिवक्ताओं की लगातार हड़ताल चल रही है। गुरुवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हाथों में प्रदेश सरकार का पुतला लेकर जजी परिसर में प्रदर्शन व नारेबाजी कर प्रदेश सरकार की मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सिविल न्यायालय के सामने पुतला दहन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि समाज को न्याय दिलाने वाले लोगों की आज हत्याएं हो रही है, उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और ऐसे में सरकार मौन धारण किए जो बहुत ही दुखद है। महासचिव राठौर ईलडर कमेटी, अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, राममिलन कुशवाहा, विनोद तिवारी, सूरज बाजपेई, राजेश द्विवेदी, राजललन गर्ग, संतोष गुप्ता, रामनरेश वर्मा, राजेंद्र गुप्ता ने अधिवक्ताओं पर हो रहे अन्य को लेकर कहा कि प्रदेश में बैठी गूंगी—बहरी सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।अधिवक्ता अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान अधिवक्ता विवेक बिंदु तिवारी, ब्रह्म अध्यक्ष शुक्ला लखन मिश्रा, विनय मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, विश्वनाथ अवस्थी, राजकुमार पाठक, राम प्रसाद वर्मा, अनपत सैनी, मनीष गर्ग, संजय श्रीवास, राजेंद्र यादव, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र जाटव, रामेश चौरिहा, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, राम प्रकाश यादव, अतुल दीक्षित, राजेश शुक्ला, रामनरेश यादव, संतोष सिंह, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता पूरी तरह से न्यायिक कार्य से विरत रहे बडकरी मायूस होकर अगली तारीख लेकर घर वापस लौट गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read