डा. पीएन जैन की जयन्ती पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
मुकेश तिवारी
झांसी। भारत विकास परिषद, प्रमुख शाखा के तत्वावधान में स्व. डा. पीएन जैन की पुण्य जयंती पर आनन्द हास्पिटल करगवां रोड, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 2 के सामने वरिष्ठ नागरिकों के लिये स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष इं. देवेन्द्र गुप्ता, डा. मनीष जैन, डा. दिव्या जैन, डा. रजत जैन, डा. प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता, विवेकानंद जी एवं डा. पीएन जैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। शिविर में लगभग 57 मरीजों का मूत्र एवं गुर्दा रोग के मरीजों, स्त्रियों की एवं सामान्य मरीजों का परीक्षण एवं नि:शुल्क जांचें की गई। शिविर में डा. यूके जैन, डा. आशीष उक्सा, डा. साहिल कपूर ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. एमएस निगम, इं. पीएन गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राम प्रकाश शर्मा, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, जरीना अली, सुनीता ठाकुर, रामबाबू परिहार, मानसिंह, विकास चौधरी, अमन अहिरवार, जय कुशवाहा, मो. आमिर, भावना आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। आभार सचिव अशोक बिलगैंया ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















