कलीनगर में डेंगू के बढ़ते खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
सीएचसी माधौटांडा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
शिविर में मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कस्बा कलीनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माधौटांडा की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों का चेकअप कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से स्थानीय लोगों को राहत मिली। टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. विनीत, सीमा खान (सीएचओ), हरेंद्र (एलटी), ममता (आशा कार्यकर्ता) एवं नीलू (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) उपस्थित रहीं।











