HomeTrendingश्री श्याम महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्री श्याम महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

  • श्री श्याम महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

  • निशान यात्रा के बाद देर रात तक गूंजता रहा बाबा का भजन

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। नैनी के ट्रांसपोर्ट नगर के समीप एक गेस्ट हाउस में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। इससे पहले नई बाजार स्थित त्रिमुखी मंदिर से बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा एडीए मोड़, सरगम चौराहा, आनंद नगर, मेवा लाल की बगिया, ट्रांसपोर्ट नगर और सब्जी मंडी होते हुए मयूर गार्डेन पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर राम लखन केसरवानी, अतुल केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष (अरवल बिहार) सुधीर शर्मा, गौरव केसरवानी, रमाकांत केसरवानी, अतुल केसरवानी, मंटू सिंह, राजेश साहू, डॉ संदीप पाल, मनीष यादव, सुशील केसरवानी, संजय केसरवानी सीमेंट, शुभम केशरवानी, श्यामू भारतीय, पवन शर्मा, विकास तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

 

Must Read