क्रिकेट मैच में हरियाणा की टीम ने मारी बाजी
हरियाणा के तेज गेंदबाज रौनक़ दास बने मैन ऑफ द मैच
जीपी वर्मा
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडीयम में 16वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल आल इंडिया प्राइज़ मनी क्रिकेट लीग 2023 का उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया।
उद्घाटन अवसर का पहला मुक़ाबला हरियाणा क्रिकेट एकेडमी एवं क्रिकेट एसोसिएशन आफ लखनऊ के बीच हुआ। टॉस जीतकर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 204 रनों का स्कोर बनाया। एक समय 41 रनों पर लखनऊ के पांच प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे मगर यहां से अनुभवी कप्तान युवराज सिंह 80 रन व शिवम् पांडेय 68 रन के साथ अंतिम ओवर तक 103 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में ले जाने में कामयाब रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के ओपनर व रणजी स्टार स्वास्तिक चिकारा ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 35 गेंदों पर 104 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम के लिए मज़बूत आधार रखी। दो छक्के व 11 चौके लगाने के बाद जैसे ही चिकारा 65 रनों के निजी स्कोर पर ज़िशान अंसारी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए उनकी टीम दबाव में आ गयी।
ज़िशान ने इसी ओवर में हरियाणा के तीसरे नम्बर के बल्लेबाज़ विवेक यादव को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। एक वक्त हरियाणा के कई बल्लेबाजों के लूज़ शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाने से उनकी टीम दबाव में आ गयी थी, मगर हरियाणा के कप्तान ऑलराउंडर हित्तेश जेमिनी ने इस बेहद उतार चढ़ाव वाले मैच में अंतिम समय पर 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। लखनऊ के गेंदबाज़ ज़िशान अंसारी ने 8 ओवर में 54 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। हरियाणा के तेज गेंदबाज रौनक़ दास को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













