Homeबांदाहस्तशिल्प ने शजर पत्थर से बनाया अद्भुत राम मन्दिर

हस्तशिल्प ने शजर पत्थर से बनाया अद्भुत राम मन्दिर

हस्तशिल्प ने शजर पत्थर से बनाया अद्भुत राम मन्दिर

शहर के रामलीला मैदान में लगायी गयी प्रदर्शनी
रूपा गोयल
बांदा। 22 जनवरी 2024 को जहां अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश मे हर्ष एवं उल्लास का माहौल है, वहीं बांदा शहर के हस्तशिल्पी द्वारिका प्रसाद सोनी ने केन नदी में पाए जाने वाले शजर पत्थर से एक अदभुत राम मंदिर बनाया है। इस राम मंदिर को अवलोक नार्थ शहर के राम लीला मैदान में आयोजित प्रदर्शनी लगाई गई जिसके उद्घाटन जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर किया।
राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी में स्टाल पर रख्खे शजर पत्थर से निर्मिल ताजमहल, कालिंजर दुर्ग, टेबल लैंप, राष्ट्रीय ध्वज, शो पीस, चौस बोर्ड, गले कान के आभूषण आदि को नजदीक से देखा। उन्होंने पत्थर में बनी कलाकृतियों को पत्थर तरास कर निकालने के लिए शिल्पकार द्वारिका प्रसाद सोनी की प्रशंसा करते हुए उनकी मेहनत की तारीफ की। साथ ही कहा कि इस राम मंदिर को प्रधान मन्त्री के हाथो से अयोध्या धाम में रखवाने के लिए हर संभव प्रयास कर द्वारिका सोनी के सपनो को साकार करेंगे। इस राम मंदिर के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त द्वारिका प्रसाद सोनी ने बताया कि शजर पत्थर से निर्मित इस राम मंदिर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में प्रदान करने की इच्छा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, जिला संघचालक सुरेन्द्र पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला , पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विनोद जैन, उत्तम सक्सेना, मुदित शर्मा, वंदना गुप्ता, शीला सिंह, ममता मिश्रा, कल्लू सिंह, रवि (मोन) सोनी, विवेकानंद गुप्ता, शिव पूजन गुप्ता, सत्य प्रकाश सर्राफ़, मनोज पुरवार, संतु गुप्ता, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read