किसानों से धान खरीद तेजी के साथ किया जाय डीएम
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां उन्होंने धान खरीद कय एजेन्सियों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसानों से धान खरीद अधिक से अधिक तेजी के साथ किया जाए। धान खरीद में किसी प्रकार की परेशानी किसानों को नहीं होने पाए तथा समय से धान खरीद का भुगतान भी किया जाए। बैठक में उपस्थित किसानों, ग्राम प्रधानों से धान खरीद की जानकारी एवं किसी प्रकार की समस्याओं की जानकारी लेते हुए आश्वस्त किया कि किसानों की धान खरीद की जायेगी।
इस दौरान किसानों ने बताया कि इस वर्ष मोटे धान की अपेक्षा बासमती एवं अन्य पतले धान की पैदावार बेहतर मौसम के होने से अधिक हुई है तथा बेहतर सिंचाई सुविधा एवं गौवशो की गौशालाओं में संरक्षण से भी फसल का नुकशान नहीं हुआ है, उपज बेहतर होने से किसानों को लाभ भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने क्रय एजेन्सियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि केदो पर सभी व्यवस्थाओं के साथ धान खरीद में तेजी लाएं तथा शत प्रतिशत क्रय लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी पीएफएमएस द्वारा सत्यापित किसानों का समय से भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये। एफसीआई के अधिकारियों को धान के उठान होने के लिए आवश्यक सीएमआर की प्राप्ति में गति लाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिय। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने किसानों से कहा कि वह अपना धान केंद्रों पर ले जाएं। बैठक में एफसीआई के अधिकारी, उप खाद्य विपणन अधिकारी, एआर कॉपरेटिव सहित मण्डी सचिव, ग्राम प्रधान, किसानगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














