शिक्षक—शिक्षिकाओं को यातायात सम्बन्धित जानकारी दी गयी
रूपा गोयल
बांदा। सड़क सुरक्षा पखवारे को लेकर शनिवार को राजकीय इंटर कालेज बांदा में कई स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षकाओं को उपजिलाधिकारी सदर बांदा एआरटीओ शंकर जी सिंह, पीटीओ राम सुमेर यादव, प्रभारी उपवनिव यातायात संजय सिंह एवं मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्रा ने सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। सभी अध्यापकों को ट्रैफिक की बारीकियों के बारे में समझाया कि किस प्रकार यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है और सुरक्षित यात्रा की जा सकती है। शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वह अपने समस्त विद्यालयों में सभी बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें। सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों के चालकों हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से सभी सुरक्षित रह सके और सुरक्षित यात्रा कर सके। कार्यक्रम में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापकाएं आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














