ब्लाक में हैण्डपम्प खराब, पानी के लिये लोग बेहा
आकाश कुमार
खीरों, रायबरेली। आरामतलब कर्मचारियों की लचर कार्य शैली के चलते जिला प्रशासन की किरकिरी कराने के साथ ही शासन की मनसा को खीरों ब्लाक के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार जहां एक तरफ लाखों रुपए खर्च कर शुद्ध पानी के लिए आरो प्लांट व हैंडपंप की व्यवस्था कर रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल ही जीवन मिशन के तहत पानी की समस्याओं को जड़ से खत्म करने को का बीड़ा उठाए हुए हैं। वहीं खीरों ब्लॉक परिसर में लगा इंडिया मार्का लंबे समय से खराब पड़ा है। किसी भी कर्मचारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। आने वाले फरियादियों को बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है जबकि ब्लॉक द्वारा सभी ग्रामसभाओं को पेयजल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी है लेकिन ब्लॉक परिसर में ही एक-एक बूंद को आए हुए फरियादियों को तरसना पड़ रहा है। ब्लॉक को सभी ग्रामसभाओं में पेयजल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन ग्रामसभा तो छोड़ो जब ब्लॉक परिसर में ही सूखा पड़ा है तो ग्रामसभा में कहां से पानी की व्यवस्था अधिकारी कर पाएंगे। यही नहीं, यही परिसर में सफेदपोशो का आना जाना भी लगा रहता है लेकिन इस हैंडपंप को बनवाने के लिए किसी नेता व अधिकारियों ने जहमत नहीं उठाई गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










