Homeरायबरेलीगंगा नदी में नहा रहे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने बचायी एक...

गंगा नदी में नहा रहे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने बचायी एक की जान, दो की तलाश जारी

गंगा नदी में नहा रहे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने बचायी एक की जान, दो की तलाश जारी

सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। गोकना गांव स्थित चांदी बाबा कुटी घाट पर नहाते समय तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गये जिनमें एक बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दो बच्चे गंगा की तेजधारा में गहरे जल में समा गए। उधर दो बच्चों के गंगा में डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की खोजबीन शुरू की है। मामला बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गोकना गांव के दलित परिवार के राकेश कुमार की पुत्री गुंजा उर्फ पायल (14) व सलोनी (13) तथा रामलाल का बेटा अभिषेक कुमार (12) गांव के बगल चांदी बाबा कुटी घाट पर गंगा नहा रहे थे। तभी तीनों गहरे जल की ओर चले गए और डूबने लगे। बताते हैं कि बच्चों की चीख पुकार सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गये। सलोनी को ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया जबकि दो अन्य डूब पानी के तेज बहाव के कारण बह गये तभी गांव के कई गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर बच्चों को खोजने लगे। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाव व गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों का सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। वहीं इस बाबत कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि तीन बच्चे गंगा में स्नान कर रहे थे।तभी तीनों गहरे जल में डूब गए। एक बच्ची सलोनी को गोताखोर ने बचा लिया जबकि अभिषेक और गुंजा गंगा में डूब गए हैं। गोताखोरों के साथ नाव के जरिए जल में जाल डालकर डूबे बच्चों की तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read