HomeGhazipur50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण संग दो गिरफ्तार

50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण संग दो गिरफ्तार

50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण संग दो गिरफ्तार

एसओ प्रशांत चौधरी को मिली एक और बड़ी कामयाबी
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष करण्डा मय पुलिस बल व आबकारी टीम गाजीपुर द्वारा चोचकपुर में भ्रमणशील होकर अपराध व अपराधियों के बारे बातचीत की जा रही थी कि मिली सूचना पर दो अभियुक्ता को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, दो जरिकेन मे व शराब बनाने के उरकरण के साथ ग्राम सबुआ से गिरफ्तार किया है।पकड़े गये महिला को धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के जुर्म का बोध कराते हुये अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता मंजू पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम खटगा थाना घाघरा जिला गुमला झारखण्ड व व्रिन्दा पत्नी स्व0 प्रदीप निवासी ग्राम खटगा थाना घाघरा जिला गुमला झारखण्ड है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में चन्द्रजीत सिंह आबकारी निरीक्षक, प्रशान्त चौधरी थानाध्यक्ष करण्डा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र ओझा थाना करण्डा, हेड कांस्टेबल अजय मिश्रा आबकारी, हेड कांस्टेबल कृष्ण चन्द्र चौरसिया, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल आजाद हिन्द, महिला कांस्टेबल किरन यादव शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read