Homeजालौनहरी मटर के व्यापार में बड़ी पैकिंग बनी परेशानी का सबब

हरी मटर के व्यापार में बड़ी पैकिंग बनी परेशानी का सबब

हरी मटर के व्यापार में बड़ी पैकिंग बनी परेशानी का सबब

एसडीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों ने किया पैकिंग छोटी कराने की मांग
रंजीत सिंह
जालौन। हरी मटर के व्यापार में बड़ी पैकिंग परेशानी का सबब बनी हुई है और व्यापार में घाटा हो रहा है। मटर व्यापारियों ने ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित मांग ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हरी मटर की पैकिंग चालीस से पैंतालीस किग्रा में कराने की मांग की है। प्रगतिशील किसान व ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन के नेतृत्व में मटर व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपकर बताया कि हरी मटर का व्यापार नगर से पूरे देश में किया जाता है। देश के विभिन्न भागों की मंडियों में सब्जी आदि की पैकिंग चालीस से पैंतालीस किग्रा की जाती है जबकि जनपद में हरी मटर की पैकिंग अस्सी से नब्बे किग्रा की जा रही है। बाहर की मंडियों में बड़ी पैकिंग की खरीद न होने के कारण व्यापारियों को अपनी मटर फैक्ट्री में कम कीमत में बेचनी पड़ती है। कम कीमत में बेचने के कारण मटर व्यापारियों को घाटा होता है। अगर हरी मटर की पैकिंग चालीस से पैंतालीस किग्रा में होने लगे तो मटर व्यापारियों को हरी मटर देश की अन्य मंडियों में बेचने का मौका मिल जाएगा जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी। इसके अलावा पल्लेदारों को भी अस्सी से नब्बे किग्रा की भारी बोरी उठाने में दिक्कत होती है। ऐसे में छोटी पैकिंग होने से पल्लेदारों को भी सहूलियत होगी। छोटी पैकिंग करने पर व्यापारियों ने कटौती में भी किसानों को लाभ होने की बात कही है। इस मौके पर अशफाक राइन, मोहम्मद सुलेमान, हाजी रसूल, गुलाम मोहम्मद, यूनुस, अब्दुल हकीम, चांद, वाहिद, इसरार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read