जीएसटी विभाग ने की छापेमारी, बिना बिल के लाखों का माल पकड़ा

  • जीएसटी विभाग ने की छापेमारी, बिना बिल के लाखों का माल पकड़ा

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मुस्करा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में देर रात GST विभाग की कार्रवाई से हलचल मच गई।GST असिस्टेंट कमिश्नर पूर्णिमा यादव के नेतृत्व में टीम ने बिना वैध बिल और टैक्स संबंधी दस्तावेजों के सामान ले जा रहे एक वाहन को पकड़ लिया। वाहन में इलेक्ट्रॉनिक्स, परचून का सामान, लोहे की चादरें और बर्तन समेत लाखों रुपये की सामग्री होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामान जिले के बाहर से लाया जा रहा था। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।फिलहाल GST विभाग की टीम सामान से संबंधित बिल और टैक्स दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कर संबंधी अनियमितताओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।