HomeVaranasiजीआरपी ने 12 लाख के अवैध 48 कछुओं को किया बरामद

जीआरपी ने 12 लाख के अवैध 48 कछुओं को किया बरामद

जीआरपी ने 12 लाख के अवैध 48 कछुओं को किया बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी प्रभात सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी व श्रावण मास के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी के निर्देशन में उ0नि0 राज बहादुर, हे0का0 अश्वनी सिंह, हे0का0 अहमद नवाज, का0 अजय कुमार व आरपीएफ पोस्ट वाराणसी के हे0का0 प्रमोद राय, का० रोहित व का० राजकुमार यादव के साथ प्लेट फार्म नम्बर 8/9 पर मामूर थे।
चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 8/9 के पूर्वी छोर काशी साईड शौचालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। शक होने पर उस व्यक्ति को रोककर पूछ-ताछ की गयी तो बताया की साहब मेरे पास दो पिट्ट बैग है जिनमें अवैध कछुआ हैं जिस पर दोनों बैग के अन्दर देखा गया तो प्रत्येक बैग में जूट के बोरे में 24-24 कुल 48 जिन्दा कछुए (छोटे-बड़े साइज के कछुए) थे। इसकी कुल कीमत लगभग 12,000,00 रुपये बताया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सुधांशू मोहन भावल पुत्र काली मोहन भावल निवासी छिमूराली मेन रोड कालीतला थाना चाकदा जिला नादिया पश्चिम बंगाल 56 वर्ष बताया जो अवैध कछुआ लेकर पश्चिम बंगाल जाना बता रहा है।
प्रथम दृष्टया प्रकरण कछुआ कि तस्करी से सम्बंधित होने के कारण जरिये दूरभाष क्षेत्रीय वन अधिकारी वाराणसी रेन्ज को सूचना दिया गया। पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से बरामद कछुआ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची के प्राणी है जिसके सम्बंध मे विधिक कार्यवाही वन विभाग की टीम द्वारा की जायेगी। विधिक कार्यवाही उक्त बरामद कछुओं को मय आरोपी के साथ वन विभाग की टीम प्रभारी दिवाकर दूबे क्षेत्रीय वनाधिकारी रेंज वाराणसी को सुपुर्द किया गया। अग्रिम कार्यवाही वनाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read