HomeTrendingअलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में छह घायल

अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में छह घायल

  • अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में छह घायल

Case registered against four

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की छह घटनाओं में 13 लोग घायल हो गये। सभी मामलों में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राम सजीवन पुत्र राम भरोसे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 मार्च को उसका पुत्र बब्लू गांव के ही कमल पुत्र रामनरेश के साथ मोटरसाइकिल पर गया था। आरोप है कि कमल ने उसे शराब पिलाकर मारपीट की। जब बेटी खुशी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई, दूसरी घटना कस्बे के मोहल्ला सोहरवा तालाब की है।
यहां रामकली पत्नी सियाराम ने बताया कि 6 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे उसका पुत्र अजय घर के पास खड़ा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के विजय पाल, संजय पाल के पुत्र बाबूलाल, राहुल पाल पुत्र जगतपाल तथा संजय पाल की पत्नी आदि लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अजय को डंडों से पीट दिया. शोर सुनकर पहुंचीं अजय की पत्नी पिंकी, भतीजी लक्ष्मी पुत्री राजबहादुर और रामकली को भी पीट दिया। घटना के बाद अजय भयवश कहीं चला गया। तीसरी घटना गांव फतेहपुर की है। यहां विकास कुमार पुत्र नेमचंद्र ने बताया कि 6 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे ससुराल पक्ष के सर्वेश, राजेश पुत्रगण शुक्ला, त्रिमोहन और मनीष निवासी कुंवारी खेड़ा थाना गंगाघाट से गांव आए और उसके भाई करण पुत्र नेमचंद व गांव के प्रियांशु पुत्र राजेश कुमार को लोहे की रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चौथी घटना सैदापुर गांव में हुई। माया देवी पत्नी रामकिशोर ने बताया कि 5 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे गांव के रमेश और उसकी पत्नी गुड़िया नाली के विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर वह घर के बाहर आई तो दोनों ने डंडों से उसकी भी पिटाई कर दी। उसके सिर से खून बहता देख आरोपी मृत समझकर भाग गये। 5वीं घटना गांव सकहन राजपूतान की है। यहां श्यामा पत्नी रमेश ने बताया कि 6 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पुत्री मुस्कान घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के हरिराम और उसका पुत्र नवनीत पुरानी कहासुनी को लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मुस्कान को डंडे व ईंट-पत्थरों से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंची श्यामा को भी पीट दिया। छठी घटना गांव जसरा की है। मुकेश पुत्र अशर्फी लाल ने बताया कि कूड़ा डालने को लेकर गांव के सोनू व मोनू पुत्रगण रमाकांत गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने डंडों से मारपीट की। बचाने आई पत्नी राधा को भी पीट दिया। कोतवाल एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि मामूली बातों को लेकर झगड़े की घटनाएं हुई हैं। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read