HomeGhazipurमामा की हत्या करने वाला भांजा मुठभेड़ में गिरफ्तार

मामा की हत्या करने वाला भांजा मुठभेड़ में गिरफ्तार

मामा की हत्या करने वाला भांजा मुठभेड़ में गिरफ्तार

उग्रसेन सिंह
ग़ाज़ीपुर। एक दिन पूर्व पंचर मिस्त्री की गर्दन काटकर हुई हत्या मामले का आरोपी स्वाट टीम व थाना करण्डा पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा, एक बाइक और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद हुआ है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष करण्डा टीम के साथ मैनपुर बाजार में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का आरोपी बिहार राज्य भागने के फिराक में जमानिया पुल की तरफ जाने वाला है। तभी एक मोटर साईकिल परमेठ की तरफ से आती दिखाई दी, जिसको रोकने का ईशारा किया गया तो वह मैनपुर से गोशन्देपुर की तरफ भागने लगा। जिसकी सूचना मिलते ही SOG प्रभारी व चौकी इंचार्ज बड़सरा द्वारा गोशंदेपुर से मैनपुर की ओर जाने वाली रोड पर चेकिंग की जाने लगी। आती हुई मोटर साईकिल को आगे बढ़कर घेराबंदी की गई तो बदमाश अपने को दोनों तरफ से घिरा देख अपनी मोटर साईकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद कमाल ने पूछताछ में बताया कि “मैं अपने मामा (मृतक शाकिब) की लड़की से प्यार करता था। मेरे मामा शाकिब इसका विरोध करते थे, जिन्हें रास्ते से हटाने के लिए मैं अपने मामा को विश्वास में लेकर करण्डा क्षेत्र में लाकर गला रेतकर उनकी हत्या कर नदी के किनारे लाश फेंक दिया था।” मालूम हो कि एक दिन पूर्व करंडा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास नदी किनारे एक युवक की गर्दन कटी लाश बरामद हुई थी। काफी तफ्तीश के बाद मृतक की शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पंचर मिस्त्री साकिब के रूप में की गई। पुलिस की चार टीम में इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read