HomeVaranasiडीआईजी से मिला पत्रकारों का समूह

डीआईजी से मिला पत्रकारों का समूह

डीआईजी से मिला पत्रकारों का समूह

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पत्रकारों को ऊपर लगातार हमले जारी है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व थाना लंका के अंतर्गत बीएचयू में कवरेज करने गए एक पत्रकार के साथ डॉक्टर के निजी बाउंसरों ने मारपीट कर पत्रकार के गले से सोने का चैन लूट लिया और मोबाइल भी तोड़ दिया जिस संदर्भ में पत्रकार के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। लगभग हफ्ता दिन बीत जाने के बाद ही पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया गया जबकि आरोपियों की पहचान सार्वजनिक हो चुकी है। इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों का एक समूह डीआईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए उक्त घटना को कारित करने वाले व पत्रकार के साथ मारपीट कर लूट करने वाले बाउंसरों की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर डीआईजी ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read