धराशायी हो रहे हाइवे के किनारे पौधों की सुरक्षा के लिये घटिया मसाले व पीले ईंटों से बनाये गये थलहे
सलोन रेंज में वन विभाग की संरक्षण से थलहा निर्माण में भ्रष्टाचार को दिया गया था अंजाम
अनुभव शुक्ला/संदीप पाण्डेय
सलोन, रायबरेली। घोड़ों को नहीं मिल रही घास गधे खा रहे च्यवनप्राश। जी हां, यह दो लाइनें जिले के सलोन रेंज के वन विभाग के लिए बिल्कुल सही चरितार्थ साबित हो रही है। इधर 15 अगस्त के मौके पर सलोन के वन विभाग के जिम्मेदार जंगल में वृक्ष रोपित कर वन विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है किंतु उधर प्रतापगढ़-रायबरेली राजमार्ग पर बाईपास के किनारे लगाये गये कुछ वृक्ष देखरेख के अभाव में सूख गए और लाखों रुपयों की लागत से हाइवे के किनारे बनाये गये घटिया मसालों व पीले ईंटों से बनाए गए थलहे धराशाई हो गये। वन विभाग के अधिकारियों की संरक्षण में भ्रष्टाचार को अंजाम इतने शातिराने अंदाज से दिया गया की दूर से देखने वालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। आखिर लगे भी कैसे थलहे को घटिया मसालों व पीले ईंटों से किसी तरह से खड़ा कर लाल कलर से रंग दिया किंतु सलोन रेंज के वन विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के खडे किए गए थलहे अब तक एक कर धराशाई हो रहे हैं और वन विभाग के जिम्मेदार जो पहले से लगे वृक्ष हैं, उनकी देख—रेख की जिम्मेदारी से मुकर सरकार के लक्ष्य को भले ही सलोन का वन विभाग पूरा करने की खानापूर्ति कर रहा है किन्तु भ्रष्टाचारी व लापरवाही भरी कार्यशैली के चलते वह दिन दूर नहीं हैं जब देख-रेख के आभाव में हाल ही में रोपित किए गए वृक्ष सूख जायेंगे और कागजों पर वृक्षों की देखभाल जारी रहेगा। अब देखना यह है कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हाइवे के किनारे थलहे के निर्माण में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार को सफलतापूर्वक अंजाम की जांच व कार्यवाही करना मुनासिब समझेंगे या फिर कारनामों पर ऐसे ही पर्दा पड़ा रहेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











