बजरंग इण्टर कालेज में चलाया गया नशामुक्त हस्ताक्षर अभियान
अभियान के दौरान समाजसेवियों ने किया पौधरोपण
रूपा गोयल
बांदा। शनिवार को भगवती मानव कल्याण संगठन वा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाज सुधारक गुलाब चंद्र कुशवाहा ने 1 लाख हस्ताक्षर अभियान की श्रंखला का 25वां कार्यक्रम आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा में आयोजित हुआ। नशा मुक्ति कार्यक्रम समाजसुधारक गुलाबचंद कुशवाहा ने युवा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि युवा बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए विशेष तौर पर सभी बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। श्री कुशवाहा ने कहा कि हम आप सभी को अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों महापुरुषों गुरुजनों माता पिता का सपना साकार करना होगा। स्वामी विवेकानंद का सपना था। स्वस्थ भारत नशा मुक्त भारत बनाने का जब हम बदलेंगे तभी समाज बदलेगा। सभी विश्वकल्याण की बात करते हैं। सभी को पहले खुद का कल्याण करना होगा। युवाओं सहित सभी अध्यापकों को भी नशामुक्ति का संकल्प कराया गया मेजर मिथलेश पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंगल प्रसाद, केशव दास, अर्चना शुक्ला, कृष्ण दत्त शुक्ला, राकेश सिंह, एकता पटेल, धर्मेंद्र सिंह, बालचंद कुशवाहा, मनोज विश्वकर्मा, पिंटू गुप्ता, चंद्रबदन प्रजापति, नरेंद्र राजपूत, अंकित शुक्ला सहित हजारों बच्चे उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











