Homeबहराइचकृषि निवेश वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अब्दुल शाहिद
बहराइच। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा बहराइच-ll पर क्षमता परियोजना के अंतर्गत कृषि निवेश वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषिको एवं कृषक महिलाओं को सिलाई मशीन चारा मशीन तथा अनाज भण्डारण के लिये टंकी (स्टोरेज बिन) का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एसके यादव ने किया जिन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में भी कृषकों की समस्याओं एवं जरूरत को देखते हुए और भी बहुत सारे क़ृषि निवेश वितरित किए जाएंगे जिससे कृषकों को जीवन स्तर में वृद्धि, कृषि में सुधार एवं उत्थान हो इसके लिये केन्द्र के सभी वैज्ञानिक तत्पर रहेंगे केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह कार्यक्रम में बताया कि फसल चक्र एवं विभिन्न प्रकार की फसलों के बारे में विस्तृत चर्चा की। क्षमता परियोजना की नोडल अधिकारी केन्द्र क़ी वैज्ञानिक रेनू आर्य ने बताया कि कुपोषण नियंत्रण हेतु पोषण वाटिका बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाएं अपने घर के आस—पास की खाली पड़ी जगह में या छत में सही तरीके से फल-सब्जियों की खेती की जाए तो औसतन 5 लोगों के एक परिवार के लिए पूरे हफ़्ते की सब्जियां तैयार हो सकती हैं। पोषण वाटिका तैयार करने और इसको लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने बताया कि इस समय बारिश में फसलों में विभिन्न प्रकार के कीटों का प्रकोप है।किसान भाई अपने खेतों की उचित देख—रेख अपनी फसलों को भारी नुकसान से बचा सकते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अरुण ने बताया कि आगामी मौसम में किन नई प्रजातियों को किसान भाई ले सकें जिससे उनकी अधिक से अधिक पैदावार हो तथा आय दुगनी करने में सहायक हो। केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि अपनी कृषि में आय दुगनी करने हेतु सहफसली खेती तथा मोटे अनाज पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read