पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जेष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के अवसर पर शहर के सर्वोदय नगर करंबा कोटी पर पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्र हो झांकी निकालने की तैयारी करने लगे।

जिसके बाद स्थापना से पूर्व पंचमुखी हनुमान जी को शहर के प्रमुख दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जहानाबाद, सुरजूपुर हनुमान मंदिर, हनुमान जी खोया मंडी, मंशा देवी हनुमान मंदिर होते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से गुजरकर करंबा कोटी पहुंच पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना किया। जिसके बाद भक्तों का तांता लग गया साथ ही भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद भी छका। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राम समुज मिश्रा बताया कि क्षेत्र के गणमान्य लोगों का इस कार्यक्रम में काफी सहयोग रहा हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना का दिन ऐतिहासिक रहा। इस मौके पर संदीप पांडेय, कृपा शंकर, कुलभूषण ओझा, डॉक्टर आदि सैकड़ो भक्त गण उपस्थित रहें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















